ब्रिटेन में हुई चाकूबाजी की घटना, तीन की मौत, पुलिस ने 25 वर्षीय लीबियाई शख्स को किया गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन में रीडिंग शहर स्थित फॉरबरी गार्डन में चाकूबाजी की घटना का मामला सामने आया है। जिसमें 3 लोगों की मौत और 3 लोग घायल हो गए है। शनिवार को इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने इसे आतंकी घटना और 'ब्लैक लाइव्स मैटर’ प्रोटेस्ट से जुड़ा हुआ मानने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सख्श ने हमले के बाद खुद सरेंडर कर दिया था।
