उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता के हत्याकांड में कुलदीप सेंगर दोषी करार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता के हत्याकांड में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आज पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार दिया। कोर्ट ने दोषी से कहा- आपका आशय नहीं था, लेकिन जिस तरीके से मारा गया, वो निर्दयतापूर्ण कृत्य था। इसलिए आपको दोषी करार दिया जाता है। सजा का ऐलान 12 मार्च को होगा। दुष्कर्म के दोष में सेंगर फिलहाल जेल की सजा काट रहा है।
