घर के बाहर से चोरी हुई कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर कार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कवि कुमार विश्वास के गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित आवास के बाहर खड़ी उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी हो गई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। चोरों की गिरफ्तारी और मामले की जांच के लिए पुलिस द्वारा कई टीमें गठित की गई हैं। साथ ही पुलिस आवास के आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। अभी तक चोरों का कोई पता नहीं लगा है।