जैश के दो आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी गिरफ्तार किए। उनसे एक एके-47 बंदूक, एक एके-मैग, दो ग्रेनेड, 30 एके-राउंड और सात लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। दोनों की पहचान सोपोर निवासी वसीम इरशाद गबरू और मेहराजुद्दीन वानी के रूप में हुई। कुपवाड़ा में दोनों कुछ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले थे। साथ ही वो अपने संगठन के लिए कुछ युवाओं की भर्ती भी करने वाले थे।
