मुंबई हमले का लीडर जकी उर रहमान लखवी पाकिस्तान में गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को पाकिस्तान में मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर ए तैयबा के सरगना जकी उर रहमान लखवी को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लखवी को आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप में पाकिस्तान के पंजाब आतंक निरोध विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह डिस्पेंसरी के नाम पर मिले फंड का इस्तेमाल टेरर फंडिंग के लिए करता था। लखवी मुंबई हमला मामले में 2015 से ही जमानत पर था।
