एलजी ने की दोषी मुकेश की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज निर्भया के चार दोषियों में से एक मुकेश सिंह की याचिका को एलजी ने खारिज करने की सिफारिश की। इससे एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार ने याचिका खारिज करने की सिफारिश की थी। वहीं अब एलजी के इस कदम से दोषी मुकेश को एक और झटका लगा। हालांकि एलजी ने याचिका को गृह मंत्रालय को भेज दिया है। अब राष्ट्रपति कोविंद के ऊपर है कि वो दया याचिका मंजूर करते हैं या नहीं।
