न्यूजीलैंड की क्राइस्टचर्च मस्जिद के हमलावर को उम्रकैद, ली थी 51 लोगों की जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड की क्राइस्टचर्च मस्जिद के हमलावर ब्रेंटन टैरेंट को उम्रकैद हुई। सजा के दौरान वो पैरोल पर भी रिहा नहीं होगा। हमले में 51 लोग मारे गए थे। मस्जिद पर हमला फेसबुक पर हमलावर ने लाइव किया था। ब्रेंटन ने सजा का विरोध नहीं किया। ये देखकर लोग चौंके। जस्टिस कैमरन मंडेर ने कहा कि आपने सामूहिक हत्या की। आपने निहत्थे और रक्षाहीन लोगों की हत्या की। अदालत का फैसला सुनकर हमले के पीड़ित रोए।
