दरोगा के सर चढ़ा आशिकी का भूत एएसपी ने उतारा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NBT
एक महिला का डांस देखकर दरोगा पर आशिकी का ऐसा भूत चढ़ा कि उसने महिला को परेशान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। इस घटना से परेशान महिला ने लखनऊ स्थित आलमबाग थाने के उस दरोगा मनोहरलाल की करतूत का पर्दाफाश एएसपी के सामने कर दिया। लेकिन दरोगा ने अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए महिला पर ही आरोप लगा दिए। महिला ने एएसपी को दरोगा द्वारा फोन पर की गई अश्लील और आपत्तिजनक बातों की आडियो क्लिप सुनाई। जिसपर एएसपी ने दरोगा पर कार्रवाई की बात कही।
