CAA को लेकर दिल्ली में हुई हिंसक झड़प के बाद लखनऊ में जारी किया गया हाई अलर्ट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में सीएए के विरोधी और समर्थक गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसकी जानकारी लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ के घंटाघर इलाके में और अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस एहतियातन हाई अलर्ट पर है, जहां पिछले महीने से सीएए के खिलाफ महिलाएं धरना- प्रदर्शन कर रही हैं।
