इस राज्य में 'दुष्कर्म' मामलों पर सबसे ज्यादा सुनाई गई 'फांसी' की सजा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. इस पर लोगों का कहना है कि न्याय मिलने में देरी की वजह से यह कदम उठाया गया है. वहीं राज्य की कोर्ट द्वारा दुष्कर्म के मामले में फांसी की सजा सुनाने में मध्य प्रदेश सबसे आगे है. पिछले साल मध्य प्रदेश में 22 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई. इसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक हैं.
