x

मध्य प्रदेश के स्‍कूल शिक्षामंत्री की बहू ने लगाई फांसी, अंतिम संस्‍कार आज

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Dynamite News

इंदर सिंह परमार की बहू ने ससुराल में फांसी लगाई। मंगलवार को गांव पोचनेर में ये घटना घटी। मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। सविता की उम्र करीब 22 वर्ष थी। सविता जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम हड़लाय की थी। वह एक दिन पहले अपने मायके से पोचनर आई। करीब तीन साल पहले उसकी शादी देवराज परमार से हुई थी।