"श्रद्धा के तो 35 टुकड़े हुए, तेरे 70 टुकड़े कर दूंगा", महिला ने लिव-इन पार्टनर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: headline karnataka
महाराष्ट्र के धुले निवासी महिला ने लिव-इन पार्टनर अरशद सलीम पर आरोप लगाया कि उसने धमकी दी कि श्रद्धा के तो 35 टुकड़े हुए थे लेकिन वह उसके 70 टुकड़े कर देगा। महिला के पति की 2017 में मौत हो गई। उसका एक बच्चा भी है। महिला अरशद के साथ जुलाई 2021 से रह रही है। जब से अरशद ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया। तब उसने अपना नाम हर्षल माली बताया था।