मलाला का हमलावर आतंकी पाक जेल से फरार, ऑडियो टेप वायरल कर दी जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मलाला यूसुफजई को गोली मारकर घायल और 2014 में पेशावर आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान तालिबान का पूर्व प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान पाकिस्तान की जेल से फरार हो गया। इसकी जानकारी खुद उसने एक ऑडियो टेप जारी कर दी। वहीं पाकिस्तानी सरकार की ओर से ऑडियो क्लिप को प्रमाणिक नहीं किया गया। ऑडियो मे उसने 11 जनवरी को PSA को चकमा देकर फरार होने का दावा किया।