मालती शर्मा हत्याकांड: रिटायर्ड डीआईजी पत्नी अलका मिश्रा को उम्रकैद, लगा जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
मालती शर्मा हत्याकांड में सेवानिवृत्त डीआईजी की पत्नी और पूर्व बीजेपी पार्षद अलका मिश्रा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सिपाही राजकुमार राय, रोहित सिंह और आलोक दुबे को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई। एडीजे विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सभी दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है। बता दें, सर्वोदय नगर में सात जून, 2004 को गुडंबा के कल्याणपुर निवासी मालती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।