महाराष्ट्र मंत्रालय पर आतंकी हमले की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Hindu
मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र मंत्रालय को धमकी भरा कॉल करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 61 साल के प्रकाश किशनचंद खेमानी के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मुंबई में एक-दो दिन में आतंकी हमले की बात कही थी। मंत्रालय नियंत्रण अधिकारी को रात 10 बजे फोन पर धमकी मिली थी।