नकली बंदूक दिखाकर किया गया मणिपुर सीएम के भाई का अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: uttarpradesh.org
शुक्रवार दिन दहाड़े मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के भाई और उनके सहायक टोंगब्रम लुखोई सिंह का कोलकाता से अपहरण कर लिया गया. वहीं शनिवार को पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जानकारी दी कि न्यू टाउन स्थित किराए के घर में बदमाश नकली CBI बनकर घुसे थे और नकली बंदूक दिखाकर सिंह को अपने साथ ले गए थे. उन्होंने सिंह की पत्नी से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी.
