बिहार: मंजू वर्मा ने दिया सामाजिक कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economics Times
बिहार की सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के यौन शोषण मामले में चौतरफा आलोचना के बाद बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं सूबे के सीएम नीतीश कुमार ने मंत्री का समर्थन करते हुए कहा कि- मंजू वर्मा के खिलाफ तभी कार्रवाई होगी, जब जांच के दौरान उनके खिलाफ कुछ मिलता है। जब से मंजू के पति चंद्रेश्वर वर्मा का नाम इससे जुड़ा है, तभी से चेरिया-बरारपुर की JDU की विधायक मंजू वर्मा के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।
