पूर्वी कांगो में नरसंहार, 50 से ज्यादा की मौत, 100 से अधिक लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: sandiego union tribune
हालिया पूर्वी कांगो के इटुरी प्रांत में एक खदान के नजदीक स्थित गांव पर विद्रोहियों के हमले में करीब 52 लोग मारे गए। 'सीओडीईसीओ' नामक आतंकी गुट ने कबलांगेटे कस्बे पर ये हमला किया था। बता दें 100 से ज्यादा नागरिक लापता हैं। कांगो सरकार ने आतंकवादियों द्वारा मासूम नागिरकों पर किए गए बर्बर एवं कायरतापूर्ण हमले की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र ने भी हमलों की निंदा की है।
