कराची विश्वविद्यालय के सामने विस्फोट, 3 लोगों की मौत, 15 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान के कराची में हुए विस्फोट में 3 लोगों की मौत हुई और 15 लोग घायल हुए। धमाका शहर के गुलशन-ए-इकबाल इलाके में कराची विश्वविद्यालय मस्कान गेट के सामने एक चार मंजिला इमारत में हुआ। सभी घायलों और मृतकों को शहर के पटेल अस्पताल में ले जाया गया। अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियां और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
