6 साल की बच्ची पर कहर बनकर टूटा मौलवी, बेल्ट से उधेड़ दी चमड़ी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को नोएडा स्थित एक मदरसे में 6 साल की बच्ची को पीटने का मामला सामने आया है. दरअसल कुछ दिन पहले सेक्टर 73 में रहने वाले शख्स ने सेक्टर 115 स्थित मदरसे में अपनी 6 साल की बच्ची का दाखिला कराया था. जब बच्ची के परिजन मदरसे पहुंचे तो उन्होंने बच्ची की हालत देखी. पिता ने मौलवी के खिलाफ कोतवाली सेक्टर 49 में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है.
