दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज, नहीं होगी दोषियों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रपति कोविंद ने निर्भया के 4 दोषियों में से एक दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका ठुकराई। दूसरी ओर दिल्ली HC ने कहा- दोषियों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच नहीं होगी। दरअसल, दोषियों ने ही इस संबंध में याचिका दायर की थी और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से इस पर स्टैंड की मांग की थी। इसके अलावा जल्लाद तीसरी बार मायूस होकर लौटा। तिहाड़ प्रशासन ने कहा- हमने फांसी के लिए सारी तैयारियां कर ली थी।
