कश्मीर: पुलवामा में एक और SPO पर हमला, हालत नाजुक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: पà¥à¤°à¤à¤¾à¤¤ खबर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पर हमला किया, जिसमें एक SPO घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक है। सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार सुबह आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। ईद की नमाज पढ़कर मस्जिद से निकले फैयाज अहमद शाह पर आतंकियों ने गोलियां चला दीं। जिससे फैयाज की मौके पर ही मौत हो गई।
