उरई में बीमार मां को अस्पताल देखने जा रही नाबालिग छात्रा से गैंगरेप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी के उरई में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप हुआ। रात करीब 12 बजे 15 वर्षीय किशोरी बीमार मां को देखने अस्पताल जा रही थी। टाउन हॉल के पास अकेली किशोरी को देख दो युवक उसके पीछे लग गए और कुछ दूर जाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया और डरा-धमकाकर वन विभाग के पीछे ले गए। जहां युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ा।
