उपद्रवियों ने लखनऊ में पुलिस थाने में लगाई आग, बाईकों-गाड़ियों को फूंका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी में धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शन हिंसक हुआ। लखनऊ के हसनगंज में उपद्रवियों ने पुलिस थाने को आग लगाई। रिकॉर्ड जले। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों और बाईकों में आग लगाई। पथराव के जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। लखनऊ में परिवर्तन चौक के पास केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। वाराणसी में विपक्ष विरोध मार्च निकाल रहा है।
