दिल्ली में बदमाशों ने आधी रात को वाहनों में तोड़फोड़-फायरिंग की, महिलाओं और बच्चों को पीटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
उत्तरी दिल्ली के मोरी गेट कूचा मोहतर खां में बीती रात दर्जनभर हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की, कई वाहन तोड़े और कई जगह आगजनी भी की। बदमाशों ने घरों में घुसकर बच्चों और महिलाओं संग मारपीट भी की। रविवार रात साढ़े 12 बजे वारदात हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी। लोग डरे हुए हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि बदमाश कौन थे और कहां से आए थे?
