अमेरिका में भारतवंशी एमबीए छात्रा का शव कार से बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
18 दिन से लापता भारतीय-अमेरिकी छात्रा का शव उसकी कार की डिक्की में मिला। 13 जनवरी को 34 वर्षीया सुरील डबावाला का शव शिकागो के वेस्ट गारफील्ड पार्क से बरामद हुआ। शव को कंबल में लपेटकर कार में रखा गया था। सुरील एमबीए की छात्रा थी और 30 दिसंबर से घर से लापता थी। मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को अभी टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार है।
