गैरकानूनी हथियार रखने के आरोपी विधायक अनंत सिंह को बेउर जेल भेजा गया
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पैतृक आवास से एके-47 राइफल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड जैसे गैरकानूनी हथियार बरामद होने के आरोपी बिहार के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को रविवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के साथ दिल्ली लाया गया। जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में पटना शहर स्थित बेउर जेल भेज दिया है। अनंत सिहं पहले जेडीयू में थे लेकिन 2015 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
