CAA के खिलाफ जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास 500 से ज्यादा महिलाओं का प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बीती रात दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास 500 से ज्यादा महिलाएं इकट्ठा हो गईं। महिलाओं की बढ़ती संख्या और जाम को देखते हुए वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई। महिलाओं ने नारे लगाए कि- वे तब तक प्रदर्शनस्थल से नहीं हटेंगी जब तक केंद्र सीएए को रद्द नहीं करता। लोग हाथों में नीली बैंड बांधकर जय भीम के नारे लगाते रहे।
