जांघों से लपेटकर ला रहे थे 7 किलो से अधिक सोना, कस्टम अधिकारियों ने दबोचे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय अमौसी एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारियों ने दो तस्करों को दबोचा। जो मस्कट से सोना ला रहे थे। इन्होंने सोने को पेस्ट फॉर्म में अंडरवियर में छिपाया हुआ था। दोनों सोने से जुड़े दस्तावेज भी नहीं दिखा सके। दोनों से बरामद 7.39 किलो की कीमत करीब 4.56 करोड़ रुपये है। पकड़े गए दोनों शख्स, धनंजय कुमार यादव व सलमान अली, बिहार के गोपालगंज से हैं।