28 घंटे तक भूकंप के मलबे में दबी रहीं मां-बेटी, दोनों जीवित
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में पूर्वी तुर्की में आए भूकंप में करीब 31 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं रेस्क्यू टीम गिर चुकी इमारतों के मलबे से लोगों को निकाल रही है। खबर है कि बचाव दल ने मलबे से 35 वर्षीय मां और उसकी 2 वर्षीय बेटी को सुरक्षित निकाला है। दोनों 28 से ज्यादा घंटों से मलबे के बीच दबी हुई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
