वाजपेयी की आलोचना करने पर गांधी यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर से मॉब लिंचिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Niraj Sahay
बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर संग मारपीट के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रोफेसर ने फेसबुक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के खिलाफ आलोचनात्मक पोस्ट शेयर की थी। जिस पर उसके साथ मारपीट की गई। बीते गुरुवार को पूर्व पीएम मौत हो गई थी। यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर संजय कुमार के सहयोगियों ने बताया कि मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें भी आई हैं।
