राष्ट्रपति ने खारिज की दया याचिका तो SC पहुंचा निर्भया का दोषी मुकेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्भया मामले में दोषी मुकेश कुमार सिंह ने राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज करने के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में अपील की। जानकारी मुकेश की वकील वृंदा ग्रोवर ने दी। दोषी मुकेश ने आज दायर याचिका में कहा कि- जिस तेजी से दया याचिका पर फैसला लिया गया। उससे देखकर लगता है कि राष्ट्रपति ने याचिका में लिखी बातों पर ठीक से विचार किये बिना ही उसे खारिज किया है।
