भारी बारिश के चलते हिमाचल में बहुमंजिला इमारत ढही, जवानों सहित 35 लोगों के दबे होने की आशंका
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुम्हारहट्टी नाहन मार्ग पर भारी बारिश के चलते एक बहुमंजिला गेस्टहाउस बिल्डिंग गिरने की खबर आई है. वहीं इस हादसे में करीब 35 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसमें आर्मी के जवान भी शामिल हैं. दरअसल ये जवान बस से कहीं जा रहे थे और यहां खाना खाने के लिए रुके थे हालांकि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू दल पहुंच गया है.
