ईस्टर संडे के दिन बम धमाकों से दहला श्रीलंका, चर्च धमाके में कम से कम 80 जख्मी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: navbharat
रविवार को ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका के 2 चर्च समेत फाइव स्टार होटलों में सिलसिलेवार धमाके हुए. खबरों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 80 लोग घायल हुए हैं वहीं 10 लोगों की मौत की आशंका है. धमाका उस वक्त हुआ जब ईस्टर की प्रार्थना के लिए लोग चर्च में मौजूद थे. एक धमाका कोलंबो के कोचचिकड़े शहर में स्थित सेंट एंथनी चर्च में हुआ, जबकि दूसरा धमाका कटाना के कटुवापिटीया में हुआ.
