श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा बढ़ा, 129 मौतें और 300 से ज्यादा जख्मी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: twitter
रविवार तड़के श्रीलंका में चर्च और होटलों में हुए सीरिलय धमाकों में ताजा अपडेट के मुताबिक कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई है और करीब 300 लोग घायल होने की खबर है. श्रीलंका के चर्च और होटलों में कम से कम 6 धमाके हुए हैं. वहीं राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने धमाके पर शोक जताया है. हालांकि धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी सगंठन ने नहीं ली है.
