मुंबई के ताज होटल के पास स्थित बिल्डिंग में लगी आग, 1 की मौत और 14 को बचाया गया सुरक्षित
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार दोपहर को दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित ताज होटल के पास चर्चित चैम्बर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लेवल-2 में आग लग गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक के घायल होने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, दमकल के कर्मचारियों ने 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और अभी भी कई लोगों के फंसे होने की संभावना है. हालांकि फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
