ऑनलाइन क्लास में नहीं दिया जवाब तो महिला ने 12 वर्षीय बेटी को पेंसिल से पीटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑनलाइन क्लास में जवाब नहीं देने पर एक महिला ने 12 वर्षीय बेटी की पीठ में पेंसिल घोंपी। साथ ही लड़की के साथ मारपीट भी की। घटना मुंबई की है। लड़की की छोटी बहन, जिसने पूरी घटना देखी, ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल की। घर पहुंचे प्रतिनिधियों ने मां से बात करने की कोशिश की। लेकिन महिला ने कोई बात नहीं की। महिला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई।
