नीतीश कटारा हत्याकांड के गवाह की पत्नी पर जानलेवा हमला, डीपी यादव के करीबी पर FIR
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
साहिबाबाद के लाजपत नगर में नीतीश कटारा हत्याकांड के गवाह अजय कटारा की पत्नी मधु कटारा पर दीवाली की रात जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक उन्हें अगवा करने का प्रयास किया गया है। मधु ने बताया, 'बदमाशो ने उनकी स्कूटी रोककर पिटाई की। सड़क पर घसीटा'। मामले में बाहुबली नेता रहे डीपी यादव से जुड़े पिता-पुत्र सहित तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।