मुशर्रफ ने लाहौर हाईकोर्ट में दी विशेष अदालत को चुनौती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
देशद्रोह के आरोप में फांसी की सजा पा चुके पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने विशेष अदालत को चुनौती दी है। मुशर्रफ ने अदालत के इस फैसले के खिलाफ लाहौर हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए 86 पेज की याचिका दायर की है। मुशर्रफ की अर्जी पर 9 जनवरी को सुनवाई होगी। मुशर्रफ मृत्युदंड पाने वाले पाकिस्तान के पहले पूर्व सैन्य शासक हैं। वह 2016 से दुबई में रह रहे हैं।