पेशी के वक्त हंसता दिखा ब्रजेश, CBI को शक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Maharashtra Today
कोर्ट में पेशी से पहले ब्रजेश का एक फोटो अखबार और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो हंसता दिख रहा है। इसे लेकर मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस की जांच कर रही CBI ने ब्रजेश ठाकुर की बीमारियों को लेकर शक जताया है। आरोपी ब्रजेश ठाकुर को पीठ दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वो 17 दिनों तक अपने समर्थकों से मिलता रहा। वहीं डॉक्टरों ने कहा कि- ब्रजेश के भर्ती होने के वक्त उसे स्वास्थ्य संबंधी काफी समस्याएं थीं।
