मुजफ्फरपुर रेप केस के आरोपी के मुंह पर पोती गई कालिख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj tak
बिहार के मुजफ्फुरपुर शेल्टर होम रेप केस के मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर की कोर्ट में पेशी के दौरान कुछ महिलाओं ने रोष व्यक्त करते हुए उस पर स्याही फेंकी। वहीं महिलाओं ने उसके मुंह पर कालिख भी पोती। महिलाओं का गुस्सा देखते हुए सुरक्षा के बीच बृजेश की कोर्ट में पेशी हुई। रेप कांड के मास्टरमांइड बृजेश ठाकुर की माने तो उनका मंजू वर्मा या उनके पति से कोई संबंध नहीं है, सिर्फ राजनीतिक मुद्दों पर ही उनकी बात होती थी। ये उनके खिलाफ कोई साजिश है।
