मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस में सज़ा काट रहे दोषी की तिहाड़ जेल में मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक दोषी की दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में मौत हो गई। मृतक रामानुज इस कांड के मास्टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर का मामा लगता था। तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक रामानुज की मौत की वजह सामान्य बताई जा रही है। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय गोयल ने उसकी मौत की पुष्टि की है। उसपर कई गंभीर आरोप लगे थे।