बिहार में बिजली गिरने से 9 की मौत, पीड़ितों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये का मुआवजा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार को भारी बारिश के चलते बिहार के नवादा में एक बड़ा हादसा हुआ. दरअसल नवादा के धानपुर गांव के मुसहरी टोला में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग झुलस गए. मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं. वहीं राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान भी किया है.
