नक्सलवादियों ने दी यूपी राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में लखनऊ स्थित यूपी राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा पत्र झारखंड के नक्सली संगठन टीएसपीसी की ओर से मिला। पत्र में 10 दिनों के अंदर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के राजभवन छोड़कर ना जाने पर राजभवन को डायनामाइट से उड़ा देने की धमकी दी गई है। प्रकरण सामने आने पर आइजी सुरक्षा ने राजभवन का दौरा कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
