छत्तीसगढ़ में मतदान से पहले नक्सलियों का खूनी खेल, 6 जगह किया ब्लास्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Zee News - India.com
छत्तीसगढ़ में सोमवार को विधानसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान होगा. जहां एक ओर सभी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही है. वही नक्सली भी चुनावों में शांति भंग करने का मौका नही छोड़ रहे. पहले चरण के मतदान से पहले नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा में 6 जगहों पर आईईडी ब्लास्ट किया. साथ ही बीएसएफ के जवानों पर हमला किया जिसमे एक बीएसएफ का जवान घायल हो गया है. डीएम अवस्थी ने बताया कि बीएसएफ पर हमले के बाद सेना ने भी जवाबी कार्यवाही की जिसमे 2 नक्सली मारे गए है.