दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर बनाया भारतीय जवानों को निशाना, 4 की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: HW News Hindi
छत्तीसगढ़ के अलग अलग हिस्सों में लगातार नक्सली हमले कर रहे है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह नक्सलियों के खात्मे के बयान कई बार दे चुके है. लेकिन छत्तीसगढ़ में हो रहे हमलों से तो तस्वीर कुछ ओर ही नजर आ रही है. नक्सलियों ने फिर CISF के जवानों को निशाना बनाते हुए उनकी बस पर हमला किया जिसमें 4 लोग मारे गए है. जिनमे एक सेना का जवान भी है. साथ ही 2 जवान भी गंभीर रूप से घायल है. 30 अक्टूबर को भी नक्सलियों के हमले में 2 जवान और पत्रकार मारे गए थे.