भोपाल में ऐक्ट्रेस और उसकी दोस्त से दो दर्जन युवकों ने की छेड़खानी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई में काम करने वाली इंदौर निवासी ऐक्ट्रेस अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने भोपाल आई थीं। ऐक्ट्रेस, उसकी दोस्त और दोस्त का भाई डिनर करने एक रेस्टोरेंट पहुँचे थे, जहाँ कुछ युवकों ने दोनों लड़कियों पर भद्दे कमेंट किये और दोस्त के भाई को भी पीटा। उसके बाद वहां खड़ी एक बस के पीछे ले जाकर अश्लीलता की। आसपास खड़े लोग विरोध करने की बजाय मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे।
