
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के होटल में न्यूजीलैंड की महिला का शव; प्रशासन में हडकंप
02:10:00 PM, Saturday 16th of November 2019 | in crimeराजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक विदेशी महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहाड़गंज के एक होटल में आज महिला का शव मिला है। महिला न्यूजीलैंड की बताई जा रही है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि महिला अकेली थी या किसी के साथ थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई है।