आतंकी संगठन बनाने की कोशिश में एनआईए ने तमिलनाडु से 14 लोगों को किया गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को तमिलनाडु में आतंकी संगठन बनाने की कोशिश के आरोप में 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में इन्हें सऊदी अरब ने भारत को सौंपा था। इन दहशतगर्दों ने अंसारुल्ला नाम का आतंकी संगठन बना रखा था। एनआइए ने आरोप लगाया कि ये लोग तमिलनाडु में अपने आतंकी संगठन के लिए धन एकत्र कर रहे थे और पूरे भारत में आतंकी हमले की तैयारी में थे।
