NIA को मिली बड़ी सफलता, CRPF ग्रुप सेंटर हमले का 5वां आरोपी इरशाद अहमद गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में CRPF के ग्रुप सेंटर पर हुए आत्मघाती हमले पर NIA ने आतंकी हमले के दोषी इरशाद अहमद रेशी को गिरफ्तार कर लिया है. यह CRPF ग्रुप अटैक का 5वां आरोपी है और कश्मीर के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला है. आरोपी को सोमवार को विशेष NIA अदालत मे पेश किया जाएगा. इरशाद ने आतंकियों को शरण देने और हमले के लिए गाड़ी उपलब्ध करवाई थी.
